CG NEWS : सिम्स में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान, अभी तक नहीं लगाया गया वार्डों में कूलर

Date:

बिलासपुर। भीषण गर्मी आने वाले एक दो दिन में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। मौजूदा स्थिति में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस पारा चल रहा है। वहीं अभी से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है, इसकी वजह से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। इसी तरह सिम्स में भर्ती मरीजों को भी गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है, क्योंकि अभी तक वार्डों में कूलर लगाया नहीं जा सका है। अभी भी कूलर की मरम्मत कार्य चल रहा है। इधर वार्डों में मरीज गर्मी से हलकान हो रहे हैं।

कूलरों की चल रही मरम्मत

सिम्स में 29 वार्डों का संचालन होता है। इसमें बर्न, हाईटेक मेडिसीन वार्ड के साथ आपातकालीन, मेंटल वार्ड को छोड़ दिया जाए तो अन्य वार्ड को ठंडा करने के लिए कूलर का ही उपयोग किया जाता है। इन वार्डों को ठंडा रखने के लिए कम से कम 120 बड़े कूलर की जरूरत पड़ती है। वहीं अब गर्मी अपना असर भी दिखाने लगा है। ऐसे में अब सिम्स में भर्ती मरीजों को भी गर्मी सताने लगी है, लेकिन बढ़ते गर्मी के बाद भी अभी तक वार्डों में क्षमता के अनुरूप कूलर नहीं लग पाए हैं।इधर सिम्स प्रबंधन का कहना है कि तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा कूलर कंडम हो चुके हैं। वहीं अन्य कूलरों की मरम्मत का काम चल रहा है। साफ है कि क्षमता के अनुरूप कूलर लगाने में 15 से 20 दिन तक का समय लग सकता है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

 Political News: योगी को ढोंगी – बता रहे हैं भूपेश बघेल

भिलाई: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर को लेकर उत्तर...

यौन शोषण के मामले में कोर्ट ने दिया आदेश , शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज होगी FIR

  प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के...

श्मशान घाट में तंत्रमंत्र: अस्थि लेने पहुंचे परिजनों के उड़ गए होश, शव के चिता से सिर गायब

रायपुर: राजधानी रायपुर के जरवाय श्मशान घाट में तंत्रमंत्र...