CG News: सरगुजिया बोलने पर स्कूल का नो एंट्री बोर्ड, जांच के दिये आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: ‘No Entry’ Board at School for Speaking Surgujia; Inquiry Ordered

CG News: अंबिकापुर में स्थित सौरंग किड्स एकेडमी में शिक्षा व्यवस्था और स्कूल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

आरोप है कि एक 4 वर्षीय बच्चे को केवल इसलिए एडमिशन देने से मना कर दिया गया क्योंकि वह सरगुजिया बोली में बात करता है।

अभिभावक का आरोप है कि उनके बच्चे को स्कूल में एडमिशन के लिए एक सप्ताह तक डेमो क्लास में रखा गया। इस दौरान बच्चे ने अपनी सामान्य भाषा यानी सरगुजिया में बातचीत की।

लेकिन बाद में स्कूल प्रबंधन ने यह कहते हुए एडमिशन देने से इनकार कर दिया कि बच्चे की भाषा अन्य बच्चों को भी प्रभावित कर सकती है।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि स्कूल दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

शिक्षा मंत्री ने कहा किसी भी स्कूल द्वारा भाषा के आधार पर भेदभाव करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related