CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

Date:

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र स्थित SECL कॉलोनी में एक मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना कॉलोनी के पीछे नाली के पास सामने आई, जब स्थानीय निवासियों की नजर भ्रूण पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कॉलोनी में मानव भ्रूण मिलने की खबर तेजी से फैली। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर भ्रूण को देखने पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, भ्रूण नाली के किनारे पड़ा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि इसे किसी अज्ञात महिला द्वारा फेंका गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बांकी मोंगरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित की और मानव भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध गर्भपात का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...