CG NEWS : सटोरिए से 3 लाख रिश्वत मांगने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, SP ने लिया एक्शन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग। दुर्ग पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की शाखा ने एसपी के निर्देश पर टीम ने 3 आईपीएल सट्टा खिलाने वाले आरोपियों को पकड़ा। लेकिन अब दुर्ग पुलिस पर बड़ा दाल लग गया है। दरअसल, दुर्ग पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल हरीश चौधरी ने आरोपियों को छोड़ने के लिए 3 लाख रुपए की मांग कि लेकिन जब एसपी जितेंद्र शुक्ला को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल हरीश चौधरी को सस्पेंड कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, क्राइम टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात दुर्ग के पद्मनाभपुर क्षेत्र से 3 आरोपियों मृत्युंजय चंद्राकर, मनीष लेगवानी और चिरंजीवी भाटी को आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 2 आरोपियों मृत्युंजय चंद्राकर और चिरंजीवी भाटी को पद्मानभपुर थाना क्षेत्र और एक आरोपी मनीष लेगवानी को रायपुर के फार्म हाउस में दबिश देकर गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 20 हजार रुपए नगद और लाखों की सट्टा पट्टी जब्त की थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related