CG NEWS : गरियाबंद पुलिस ने “कॉप ऑफ द मंथ” में चुने अगस्त 2025 के उत्कृष्ट कर्मियों

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Gariaband Police selected outstanding personnel of August 2025 as “Cop of the Month”.

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस द्वारा अगस्त 2025 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” के तहत सम्मानित किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों के उत्साह और मनोबल को बढ़ाना है।

पुलिस उपायुक्त की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाई।

अगस्त 2025 के “कॉप ऑफ द मंथ” –

प्रधान आरक्षक 123 कृष्ण कुमार गिलहरे (थाना छुरा) एवं आरक्षक 315 योगेश सिंह (थाना गरियाबंद) – 196 किलोग्राम गांजा के साथ 4 आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष योगदान।

आरक्षक 421 यादराम ध्रुव (थाना फिंगेश्वर) – चोरी और नशीली टेबलेट के आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका।

आरक्षक 131 सुरज कुमार रात्रे (थाना राजिम) – चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष योगदान।

आरक्षक 05 दिनेश यादव (थाना अमलीपदर) – 120 लीटर छिंद रस शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में भूमिका।

आरक्षक 316 जितेन्द्र परिहार (थाना मैनपुर) – हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान।

इस माह कुल 6 अधिकारी/कर्मचारी “कॉप ऑफ द मंथ” में शामिल किए गए।

गरियाबंद पुलिस ने बताया कि इस पहल के माध्यम से न केवल उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को मान्यता दी जाती है, बल्कि पूरे विभाग में प्रेरणा और उत्साह भी बढ़ता है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related