CG NEWS: Flag hoisting at BJP state office on Republic Day, state president Kiran Dev led the way
रायपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।
कार्यक्रम में भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गणतंत्र दिवस के इस मौके पर नेताओं ने देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
देश की सेवा और विकास का संकल्प –
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अपने संबोधन में कहा, “गणतंत्र दिवस हमारे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। भाजपा हर कदम पर भारत के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है।”
संगठन महामंत्री पवन साय ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

