CG NEWS : अवैध रेत खनन गोलीकांड मामला , एक और आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Date:

CG NEWS : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी मनोज सिकरवार उर्फ फल्ली उर्फ मनू को ग्वालियर से गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आई-20 कार (क्रमांक MP 07 CG 1155) भी जब्त कर ली है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

CG NEWS : इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं संजय सिंह बघेल समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर सरगर्मी से पता तलाश कर रही है।

यह है मामला
CG NEWS : घटना 11 जून की रात करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है, जब गांव मोहड़ नदी के किनारे अवैध रेत निकासी के लिए जेसीबी से रैम्प बनाया जा रहा था। ग्रामीणों इसका विरोध करने पहुंचे तभी 7-8 लोगों ने कार से उतरकर उन पर हमला कर दिया और गोलियां चला दी। इस फायरिंग में रोशन मंडावी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में अन्य दो ग्रामीण जितेंद्र साहू और ओमप्रकाश साहू भी घायल हुए।

CG NEWS : घटना के बाद बसंतपुर थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट और माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली कारतूस, बुलेट का अगला हिस्सा, एक जेसीबी मशीन और हाईवा वाहन (CG 08 AT 5089) जब्त किया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

पूर्व विधायक पर यौन शोषण का आरोप, महिला नेत्री ने थाने में दर्ज कराई

  खैरागढ़: भाजपा नेत्री ने खैरागढ़ विधनसभा के पूर्व विधायक...

दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का CM ने किया आत्मीय स्वागत

  रायपुर: राजधानी रायपुर में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

नाइजीरियन छात्राओं से नवा रायपुर के रहवासी हैं परेशान

नवा रायपुर: नवा रायपुर में नाइजीरियन मूल के कुछ...

विधायक के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित

Political News : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत...