CG NEWS : रायपुर में किसान सम्मान समारोह, 25.62 लाख किसानों को 599 करोड़ की सम्मान निधि, सीएम साय ने की बड़ी घोषणाएं

CG NEWS: Farmer honor ceremony in Raipur, honor fund of Rs 599 crore to 25.62 lakh farmers, CM Sai made big announcements
रायपुर। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य के 25.62 लाख किसानों को 599 करोड़ रुपये की किसान सम्मान राशि प्रदान की गई।
पीएम मोदी ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजी राशि
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से बटन दबाकर यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि 2019 से शुरू हुई इस योजना में इस साल 2.75 लाख नए किसानों को जोड़ा गया है। इसके अलावा 2.34 लाख किसान और 32,500 पिछड़ी जनजाति के किसान, जिन्हें राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहा जाता है, को भी इसका लाभ मिलेगा।
छत्तीसगढ़ धान का कटोरा, किसानों को मिलेगी एकमुश्त अंतर राशि
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बताते हुए कहा कि प्रदेश की 80% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि धान खरीदी की अंतर राशि जल्द ही किसानों को एकमुश्त दी जाएगी।
दूध उत्पादन बढ़ाने पर सरकार का फोकस
इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम लागू किए जाएंगे, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।