CG NEWS : कांग्रेस पर भाजपा के नारे चोरी करने का आरोप, सीएम के मीडिया सलाहकार ने किया खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Congress accused of stealing BJP’s slogans, CM’s media advisor revealed

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने कांग्रेस पर भाजपा के चुनावी स्लोगन चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि “कांग्रेस के पास कुछ भी अपना और मौलिक नहीं है। उन्होंने भाजपा के नारे को भी चुरा लिया है।”

पंकज झा ने कहा कि यह स्लोगन भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़, झारखंड और अन्य राज्यों के चुनावों में उपयोग किया गया था। उन्होंने कांग्रेस को इस तरह की नकल से बचने की नसीहत दी।

झा के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थकों ने इस आरोप का समर्थन करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किए हैं, वहीं कांग्रेस ने इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी राजनीतिक दल पर नारे या विचार चोरी करने का आरोप लगा हो। लेकिन इस मुद्दे ने दोनों दलों के बीच चुनावी तैयारियों के बीच नई बहस को जन्म दे दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related