CG News: छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग ने दो बड़े प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी राहत

Date:

CG News: Chhattisgarh Public Works Department Approves Two Major Projects; People to Get Relief

CG News : छत्तीसगढ़ शासन ने आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी के चलते राजधानी में पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और ट्रैफिक सुधार के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने खारुन रिवर फ्रंट के लिए 84.15 करोड़ और फुंडहर फ्लाईओवर के लिए 56 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। खारुन नदी के तट को महादेव घाट क्षेत्र में खारुन रिवर फ्रंट के निर्माण, विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 84.15 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है।

टेंडर प्रक्रिया शुरू

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शासन से बजट स्वीकृति मिल चुकी है और अगले एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस परियोजना के तहत महादेव घाट मंदिर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण, पाथवे, मुख्यद्वार, मूर्तियां, फसाड, पार्किंग, टॉयलेट और शू-स्टैंड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही फुंडहर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए भी 56 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। रेलवे स्टेशन से माना एयरपोर्ट तक करीब 12 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर बनने वाले इस फ्लाईओवर से जाम की समस्या कम होगी। विमान के आगमन व प्रस्थान के समय फुंडहर चौक पर बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव से लोगों को राहत मिलेगी।

विधायक राजेश मूणत ने जताया आभार

पूर्व मंत्री व रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने बताया कि खारुन रिवर फ्रंट बनने से रायपुर को एक नया पर्यटन स्थल मिलेगा। नदी किनारे विकसित होने वाला यह क्षेत्र स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। यहां घूमने और पिकनिक का प्रमुख स्थान बनने की संभावना है।

विधायक राजेश मूणत ने कहा की ​इस ऐतिहासिक सौगात के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव का रायपुर पश्चिम की समस्त जनता की ओर से सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related