CG NEWS : पर्यावरण संतुलन के लिये अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें, समय-समय पर पैदल भी चलें – आर.पी. तिवारी

Date:

CG NEWS : Bring changes in your behavior for environmental balance, also walk from time to time – R.P. Tiwari

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा पंडित आर.डी. तिवारी स्कूल से प्रातः 6ः00 बजे ’’वॉकेथान’’ प्रारंभ हुई। मण्डल के सदस्य सचिव श्री आर.पी. तिवारी ने हरी झण्डी दिखा कर वॉकेथान रैली का शुभारंभ किया रैली में स्कूली बच्चे, प्रमुख शासकीय अधिकारी, प्रमुख कॉरपोरेट के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों सहित लगभग 500 लोगों ने भाग लिया। पं. आर.डी. तिवारी स्कूल, आमापारा, रायपुर से प्रारंभ यह रैली चार चेक प्वाइंट – विवेकानंद आश्रम, राजकुमार कॉलेज, अनुपम उद्यान एवं साइंस कॉलेज से होते हुए प्रातः 08ः30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम, रायपुर में रैली का समापन किया गया। वॉकेथान रूट पर बनाये गये चैक प्वाइंट पर कॉरपोरेट सेक्टर के प्रतिनिधियांे द्वारा अपने क्षेत्र पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रमुख कार्य एवं उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगायी गयी। साथ ही भारत माता ईको क्लब, बिलासपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरणीय माईम शो का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सभी वर्गों में पर्यावरणीय जागरूकता के उद्देश्य से सिग्नेचर प्वाइंट बनाया गया, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अपने हस्ताक्षर किये।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related