CG News: तीन महीने बाद फिर खुलेगा BJP का सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री बैठकर सुनेंगे जनता की समस्याएं

Date:

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में तीन माह के अंतराल के बाद एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। यह सहयोग केंद्र 3 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगा, जहां प्रदेश सरकार के मंत्री बारी-बारी से बैठकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पहले वर्ष 2024 में इस पहल की शुरुआत की गई थी। इसके तहत मंत्रियों ने सीधे कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। एक बार शुरू होने के बाद सहयोग केंद्र बंद होने से कार्यकर्ता लंबे समय से इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। बीते वर्ष अक्टूबर में इसे दोबारा शुरू किया गया था, लेकिन दीपावली के चलते यह महज दो सप्ताह ही चल पाया। इस दौरान मंत्रियों के समक्ष एक हजार से अधिक शिकायतें और मांगें सामने आई थीं, जिनमें से करीब आधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया था।

3 से 6 फरवरी तक ये मंत्री सुनेंगे समस्याएं

3 फरवरी: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, साथ में भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय

4 फरवरी: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, साथ में प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी

5 फरवरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, साथ में प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन

6 फरवरी: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, साथ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

भाजपा संगठन का मानना है कि सहयोग केंद्र के माध्यम से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान संभव हो पाता है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related