CG NEWS : एक के बाद एक भाजपा नेताओं की हत्या, भूपेश सरकार पर भड़की BJP .. कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

CG NEWS: BJP leaders killed one after the other, BJP angry at Bhupesh government .. Raised questions on law and order
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्धारा लगातार की जा रही भाजपा नेताओं की हत्या को पार्टी के शीर्ष नेताओं ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बस्तर में भाजपा के बढ़ते जनाधार से हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा कि, यह हत्या किसके इसारे पर की जा रही है। यहां के गृहमंत्रालय को शून्य घोषित किया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नहीं : माथुर
हत्या की घटना पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि, चुनाव पूर्व नियोजित तरीक़े से भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ते जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को मारा जाना एक गंभीर विषय है।
धमकी देने वाले नक्सली किसके इशारे पर काम कर रहे : अरुण साव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, बस्तर में लगातार भाजपा नेताओं को मारा जा रहा है। पार्टी के लिए काम करोंगे तो मारे जाओंगे, ऐसी धमकियां देने वाले नक्सली किसके इशारे पर आतंक फैलाए हुए हैं? उन्होंने कहा, बस्तर में भाजपा की मजबूत स्थिति देखकर कौन बौखला रहा है? छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय को शून्य घोषित क्यों नहीं कर देते?
प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है : डॉ. रमन
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। भाजपा नेता काका अर्जुन की नृशंस हत्या कर फिर नक्सलियों ने अपनी कायरता दिखाई है। मैं शोक-संतप्त परिजनों के धैर्य व संबल के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।