CG News: आज भरेंगे नामांकन” महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ के बीजेपी प्रत्याशी

Date:

रायपुर। असम CM हिमंत बिस्वा सरमा आज एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।  आज वे महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ के दौरे पर रहेंगे। साथ ही तीनों जिलों में नामांकन रैली में शिरकत करेंगे। बता दें कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का विशेष विमान सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेगा। 11 बजे महासमुंद पहुंचकर सीएम बिस्वा जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 12.30 बजे महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में संबोधन के बाद दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ में चुनावी हुंकार भरेंगे।चुनावी जनसभा संबोधित के बाद शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि असम सीएम बिस्वा विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा भी लेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related