CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

Date:

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है। बघेल ने कहा है कि उन्हें अभी-अभी मीडिया से सूचना मिली है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की अवधि दो दिन और बढ़ाने की घोषणा की है, ताकि बचे हुए किसान अपना धान बेच सकें।

भूपेश बघेल ने कहा कि आज ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदा जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धान खरीदी में किसी भी तरह की आंकड़ों की बाजीगरी की गई तो कांग्रेस इसे लेकर फिर मुखर होगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...

मैट्स विश्वविद्यालय ने “बजट पे चर्चा” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का आयोजन किया

रायपुर । मैट्स विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिज़नेस एंड...