CG NEWS : केनाल के गिरने से 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

Date:

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के केशकाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां निर्माणधीन केनाल के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से सड़क पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। बताया गया कि दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए केनाल के बीच छिपे हुए थे। इसी दौरान भरभराकर केनाल गिर गया।

CG NEWS : दरअसल, जल संसाधन विभाग केनाल का निर्माण कर रहा था। इस दौरान बारिश से बचने के लिए दोनों मजदूर केनाल के के बीच छिपे थे और उसी समय केनाल के गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दोनों मृत मजदूर झारखंड के निवासी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related