Trending Nowशहर एवं राज्य

CG NAXAL BREAKING : करीब 50 नक्सलियों को जवानों ने घेरा ..

CG NAXAL BREAKING: Around 50 Naxalites were surrounded by soldiers..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों के साथ सुरक्षाबल के जवानों की मुठभेड़ हो रही है। दोनों तरफ से लगातार गोली-बारी जारी है। इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की खबर पर फोर्स द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुकमा के चिंतलनार थाना क्षेत्र के करकनगुड़ा के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के इकट्ठा होने की खबर थी। जिसके बाद बस्तर फाइटर्स, डीआरजी और कोबरा 206वीं बटालियन के जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। फोर्स के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया है।

दोनों तरफ से लगातार गोली बारी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि 40 से 50 नक्सली मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल सुरक्षा बल के जवानों की कार्रवाई जारी है।

 

advt_003_feb2025
advt_002_feb2025
Share This: