CG Municipal Council News: Politics over Petrol and Diesel — Administrator Reaches Office on a Bicycle to Register Protest
CG Municipal Council News : धमतरी नगर निगम में पेट्रोल-डीजल के 33 लाख रुपये के बकाया भुगतान को लेकर पेट्रोल पंप संचालक ने साइकिल से नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस घटना ने स्थानीय राजनीति को भी गरमा दिया है।
पेट्रोल पंप संचालक का आरोप है कि बार-बार अनुरोध और संपर्क के बावजूद निगम की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें मजबूर होकर विरोध का यह तरीका अपनाना पड़ा।
विपक्ष का आरोप है कि नगर निगम करोड़ों रुपये की योजनाओं और सौगातों की बात करता है, लेकिन एक छोटे व्यापारी का 33 लाख रुपये का भुगतान तक समय पर नहीं कर पा रहा है।
विपक्षी नेताओं ने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ वाहवाही लूटने में लगे हैं, जबकि जमीनी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
इस पूरे मामले पर महापौर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान नगर निगम की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई थी, जिसे अब सुधारने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही पेट्रोल पंप संचालक को उनका पैसा दे दिया जाएगा।

