Trending Nowशहर एवं राज्य

CG MAHADEV SATTA AAP CASE : मुहँ खोलेगा साहिल खान .. छ.ग. के IAS-IPS के खिलाफ पुख्ता प्रमाण, EOW पर भी सवालिया निशान

CG MAHADEV SATTA AAP CASE: Sahil Khan will open his mouth..Chhattisgarh. Strong evidence against IAS-IPS, question mark on EOW too

मुंबई/रायपुर। महादेव बेटिंग ऐप केस में ED और मुंबई पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दीं हैं। इसके तहत छत्तीसगढ़ में भी छापेमारी कर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। काली कमाई के बॉलीवुड कनेक्शन की जांच की जा रही है। मुंबई और नागपुर से दुबई तक उड़ान भरने वाले कई कारोबारियों, सटोरियों और IAS एवम IPS अधिकारियों की कुंडली खंगाली जा रही है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र कैडर के ये संदेही कभी सैर सपाटे के नाम पर तो कभी सौरभ चंद्राकर की पार्टी में शामिल होने के लिए आए दिन खाड़ी देशों की यात्रा करते थे। इसके लिए नागपुर और मुंबई एयरपोर्ट का सीधी उड़ान होने की वजह से ज्यादातर इस्तमाल होता था।

दर्जनों अधिकारीयों की महादेव ऐप के जरिए लाखों कमाई –

ऐप प्रमोटरों द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में भी सेंधमारी की गई थी। इसे केन्द्र सरकार ने भी गंभीरता से लिया है। छत्तीसगढ़ कैडर के तो दर्जनों अधिकारी महादेव ऐप के जरिए रोजाना लाखों की कमाई कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार राज्य में घटित लगभग 15 हजार करोड़ के महादेव ऐप बेटिंग घोटाले की सीबीआई जांच पर भी विचार कर रही है।

दरअसल, सटोरियों को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र कैडर के कई IAS और IPS अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था। ये अधिकारी किसी पेशेवर गिरोह की तर्ज पर कार्य कर रहे थे। महाराष्ट्र सरकार ने घोटाले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच को जांच का जिम्मा सौंपा है। इस सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ जगदलपुर से एक फिल्मी कलाकार साहिल खान की गिरफ्तारी की है। साहिल लंबे अरसे से फरार था।

IPS-IAS के खिलाफ केन्द्रीय जांच एजेंसियों के पास पुख्ता प्रमाण –

जानकारी के मुताबिक आरोपी साहिल खान भी मुंबई से दुबई की नियमित उड़ान भरा करते थे। सटोरियों के ठिकानों पर शादी ब्याह से लेकर पार्टियां आयोजित करवाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। बताते हैं कि छत्तीसगढ़ कैडर IPS-IAS के खिलाफ केन्द्रीय जांच एजेंसियों को कई पुख्ता प्रमाण मिले हैं। ये अधिकारी प्रतिमाह लाखों रूपए वसूलते थे। इसके एवज में महादेव ऐप से जुड़े सटोरियों को संरक्षण दिया जाता था। पुलिस के कई अधिकारी खुद सट्टा खिलाकर हर माह करोड़ों का कारोबार कर रहे थे।

कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों का नाम इस घोटाले में सामने आने के बाद EOW जांच कार्यवाही पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं। ED ने IPS अधिकारियों के खिलाफ नामजद F.I.R. दर्ज करने के निर्देश EOW को दिए थे। लेकिन नामजद F.I.R. के बजाए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने से EOW की जांच सवालों के घेरे में बताई जाती हैं। वही, EOW पर दागी IPS अधिकारियों को बचाने के आरोप भी लग रहे हैं। मामले की सीबीआई जांच की मांग जोर पकड़ चुकी है।

बॉलीवुड कलाकारों पर भी गाज गिरने की संभावना –

बताते हैं कि सौरभ चंद्राकर की शादी और पार्टीयों में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ कैडर के कई कारोबारी और IPS अधिकारी वकील-पुलिस कर्मी नियमित रूप से दुबई आवाजाही करने के लिए नागपुर एयरपोर्ट का इस्तमाल करते थे। सूत्रों के मुताबिक ED के पास ऐसे दागी अफसरों का पूरा रिकॉर्ड मौजूद हैं। उधर फिल्मी कलाकार साहिल खान की गिरफ्तारी से बॉलीवुड के दोयम दर्जे के कई फिल्मी कलाकारों पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है। ये कलाकार भी महादेव ऐप के जरिए लाभान्वित हो रहे थे। जानकारी के मुताबिक साहिल खान कई IPS अधिकारियों और साथी कलाकारों के खिलाफ अपनी जुबान खोल सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

Share This: