CG LOVE AFFAIR : प्रेमी की जमकर पिटाई, सरपंच की भतीजी से मिलने आया युवक अधमरा …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG LOVE AFFAIR : Lover beaten up badly, young man who came to meet Sarpanch’s niece is left half dead…

बलरामपुर, 29 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चलगली थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा, जिसे युवती के परिजनों और गांववालों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा।

सूत्रों के अनुसार, युवक और युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गया, तभी सरपंच परिवार और अन्य ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उन्होंने युवक के दोनों हाथ बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, यहां तक कि उसके कपड़े भी उतार दिए।

जब प्रेमिका बीच में बचाने आई, तो उस पर भी लाठी-डंडे से हमला किया गया। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे नज़दीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले में संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। युवक को FIR दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...