CG High Court News: Major Changes to High Court Roster from April 8; Legal Proceedings Set to Accelerate
CG High Court News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर Highcourt में 3 डिवीजन बेंच के अलावा 13 सिंगल बेंचों पर रोजाना सुनवाई की जाएगी।
दरअसल, तीनों डिवीजनल बेंच पर अलग-अलग मामलों की सुनवाई होगी।
बेंच पर होगी अलग मामले की सुनवाई
- पहली बेंच पर, सभी जनहित याचिकाओं, हेबियस कार्पस पिटीशन, 2020 तक की क्रिमिनल अपील, अवमानना याचिका क्रिमिनल, सेक्शन 482 के तहत आवेदन, 419, 378 पर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविन्द्र कुमार अग्रवाल सुनवाई करेंगे।
- दूसरी डिवीजनल बेंच पर, सभी सिविल मामले , कंपनी अपील टेक्स मामलों के साथ-साथ अल्ट्रा वायरस मामले 2022 की सुनवाई जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस सचिन सिंह राजपूत करेंगे। साथ ही ये डिवीजनल बेंच मामलों का कमर्शियल अपीलेट भी रहेगा।
- तीसरी डिवीजनल बेंच पर उन क्रीमल मामलों की सुनवाई होगी जो किसी डिवीजनल बेंच को नहीं दिए गए हैं साथ ही 2016 तक की इक्विटल अपील और 2022 तक के अल्ट्रा वायरस मामलों पर भी यही बेंच सुनवाई करेगी। इस बेंच पर संजय अग्रवाल और जस्टिस एन के व्यास सुनवाई करेंगे

