CG FIRE NEWS: बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट में स्थित एक फल गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से बाजार क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

