CG FIRE NEWS: इलेक्ट्रॉनिक दूकान में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद काबू

Date:

CG FIRE NEWS: जगदलपुर। शहर के गीदम रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में बीती रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गीदम रोड स्थित जयश्री इलेक्ट्रॉनिक के संचालक ने रोज की तरह रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद देर रात लगभग 12 बजे के आसपास वहां से गुजर रहे लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, जिसकी सूचना आसपास के लोगों और दुकान संचालक को दी गई।

कुछ ही समय में धुआं बढऩे लगा।सूचना मिलने पर दुकान का शटर खोला गया, तब तक दुकान के अंदर आग फैल चुकी थी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि इसकी जांच संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा पर रोक, नदी मोड़ पर SP ने रोका काफिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा को सिरपुर जाने...

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...