Trending Nowशहर एवं राज्य

CG FIR : गर्मी से परेशान महिला ने पति के खिलाफ थाने में दर्ज की शिकायत, जानिए पूरा मामला

Woman troubled by heat filed complaint against husband in police station, know the whole matter

बिलासपुर। गर्मी में AC नहीं लगाना एक पति को महंगा साबित हो गया। पत्नी लंबे समय से AC लगाने की मांग कर रही थी लेकिन पति टालता रहा। गर्मी सहन नहीं होने से पत्नी ने ससुराल छोड़ने का मन बना लिया और थाने जाकर पति के खिलाफ मारपीठ और घमकी देने का आरोप लगा दिया। इस पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती का कश्यप कालोनी में रहने वाले युवक से तीन साल से पहचान थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। दो महीने पहले उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। पांच मई को युवती अपने मायके आ गई। दो दिन बाद उनका पति लेने के लिए आया।

इस पर युवती ने पति के घर में एसी नहीं होने के कारण जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। साथ ही फोटो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देता है। महिला ने अपने सामान को वापस दिलाने की मांग पुलिस से की। इस पर पुलिस ने पति को थाने बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में पति ने बताया कि पूरा विवाद एसी को लेकर है। इसके बाद पुलिस ने पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं, महिला का सामान वापस दिलाया गया है।

Share This: