Trending Nowशहर एवं राज्य

CG FIR BREAKING : 3 IAS, एक विधायक, 2 पूर्व मंत्रियों समेत 71 लोगों पर कोयला और शराब घोटाले में FIR दर्ज, ED और ACB का एक्शन

CG FIR BREAKING: FIR registered against 71 people including 3 IAS, one MLA, 2 former ministers in coal and liquor scam, action by ED and ACB

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल स्कैम और शराब घोटाले को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, दोनों मामले में ईडी की ओर से रायपुर एंटी करप्‍शन ब्‍यूरा (ACB) में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें शराब घोटाले में करीब 35 नामजद और कोल लेवी घोटाले में 71 नामजद आरोपियों के नाम शामिल हैं।

इनमें दो पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, निलंबित आईएएस, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के उपसचिव रहीं सौम्या चौरासिया समेत कई चर्चित नाम हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद किसी घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी की ओर से दर्ज कराई गई यह अब तक की सबसे बड़ी एफआईआर है।

शराब घोटाले में इन पर केस दर्ज –

फिलहाल जो खबर सामने आयी है उसके मुताबिक शराब घोटाले केस में ईडी की ओर से रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, उनके बेटे यश टुटेजा, विजय भाटिया और एक दर्जन से अधिक आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

कोयला मामले में इनके खिलाफ एफआईआर –

वहीं कोयला मामले में ईडी की ओर से एसीबी में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, निलंबित आईएएस समीर विश्वनोई, सोम्या चौरसिया, कारोबारी सुनील अग्रवाल, सूर्यकांत तिवारी, विनोद तिवारी, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, पूर्व आईएएस विवेक ढाढ, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव समेत 71 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

शराब घोटाला मामले में FIR में दर्ज नाम

  • 01. अनिल टुटेजा, तत्कालीन संयुक्त सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ शासन)
  • 02. अनवर ढेबर
  • 03. अरुणपति त्रिपाठी (प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमीटेड)
  • 04. मेसर्स रतनप्रिया मिडिया प्राईवेट लिमीटेड
  • 05. कवासी लखमा (तत्कालीन आबकारी मंत्री)
  • 06. निरंजनदास (आई.ए.एस. तत्कालीन आबकारी आयुक्त)
  • 07. जनार्दन कौरव (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)
  • 08. अनिमेष नेताम (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)
  • 09. विजय सेन शर्मा (तत्कालीन उपायुक्त आबकारी)
  • 10. अरविंद कुमार पटले (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 11. प्रमोद कुमार नेताम (तत्कालीन सहायक कमिशनर आबकारी)
  • 12. रामकृष्ण मिश्रा (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 13. विकास कुमार गोस्वामी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 14. इकबाल खान (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)
  • 15. नीतिन खंडुजा (तत्कालीन सहायक जिला आबकारी अधिकारी)
  • 16. नवीन प्रताप सिंग तोमर (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 17. मंजु कसेर (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)
  • 18. सौरभ बख्शी (तत्कालीन सहायक आयुक्त)
  • 19. दिनकर वासनिक (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 20. आशीष वास्तव (तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त आबकारी)
  • 21. अशोक कुमार सिंह (तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी)
  • 22. मोहित कुमार जायसवाल (जिला आबकारी अधिकारी)
  • 23. नीतू नोतानी (उपायुक्त)
  • 24. रविश तिवारी (तत्कालीन सहायक आयुक्त आबकारी)
  • 25. गरीबपाल दर्दी (आबकारी अधिकारी)
  • 26. नोहर सिंह ठाकुर (आबकारी अधिकारी)
  • 27. सोनल नेताम (सहायक आयुक्त आबकारी विभाग)
  • 28. अरविंद सिंह
  • 29. अनुराग द्विवेदी (मेसर्स अनुराग ट्रेडर्स)
  • 30. अमित सिंह (मेसर्स अदीप एग्रोटेक प्राईवेट लिमिटेड)
  • 31. नवनीत गुप्ता
  • 32. पिंकी सिंह (प्रोप्राईटर अदिप एम्पायर्स)
  • 33 विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू
  • 34. त्रिलोक सिंह, ढिल्लन (मेसर्स ढिल्लन सिटी मॉल प्राईवेट लिमीटेड)
  • 35. यश टुटेजा (निवासी कटोरा तालाब रायपुर)
  • 36. नितेश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर
  • 37. यश पुरोहित, गिरीराज होटल, रायपुर
  • 38. अभिषेक सिंह, डायरेक्टर मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड
  • 39. मनीष मिश्रा, मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड
  • 40. संजय कुमार मिश्रा, सी.ए. मेसर्स नेक्सजेन पॉवर इंजीटेक प्राईवेट लिमीटेड
  • 41. अतुल कुमार सिंह श्री ओम साईं, बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड
  • 42. मुकेश मनचंदा, श्री ओम साई बेवरेजेस प्राईवेट लिमीटेड
  • 43. विजय भाटिया, भिलाई
  • 44. अशीष सौरभ केडिया, मेसर्स दिशिता वेंचर्स प्राईवेट लिमीटेड
  • 45. मेसर्स छ.ग. डिस्टलरीस प्राईवेट लिमीटेड
  • 46. मेसर्स भाटिया वाईन एवं मर्चेंटस प्राईवेट लिमीटेड
  • 47. मेसर्स वेलकम डिस्टलरीस
  • 48. सिद्धार्थ सिंघानिया, मेसर्स सुमीत फैसलिटीस लिमीटेड एवं टॉप सिक्योरिटीस फैसलिटीस मैनेजमेंट
  • 49. बच्चा राज लोहिया मेसर्स इगल हंटर सॉल्युशन लिमीटेड एवं पार्टनर
  • 50. मेसर्स अलर्ट कमाण्डों प्राईवेट लिमीटेड एवं पार्टनर
  • 51. अमित मित्तल, मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमिटेड
  • 52. उदयराव मेसर्स ए टू जेड प्राईवेट लिमीटेड का मैनेजर
  • 53 मेसर्स प्राईम वन वर्क फोर्स
  • 54. लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल निवासी भिलाई
  • 55. विधु गुप्ता, प्रीज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटीस प्राई लिमी.
  • 56. दीपक दुआरी
  • 57. दिपेन चावडा
  • 58. मेसर्स प्राईम डेव्हलपर्स
  • 59. मेसर्स ए ढेबर बिल्डकॉन
  • 60. मेसर्स ए. जे. एस. एग्रोट्रेड प्राईवेट लिमीटेड
  • 61. सफायर इस्पात के मालिक श्री उमेर ढेबर एवं श्री जुनैद ढेबर
  • 62. अख्तर ढेबर
  • 64. अशोक सिंह
  • 65. सुमीत मलो
  • 66. रवि बजाज
  • 67. विवेक ढांढ, निवासी जी. ई. रोड रायपुर
  • 68. अज्ञात कांग्रेस के पदाधिकारीगण
  • 69. अन्य आबकारी अधिकारीगण
  • 70. विकास अग्रवाल के साथीगण के अज्ञात नाम भी शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

Share This: