CG ELECTION WATCH : ‘बदलबो’ का फॉर्मूला खुद पर नहीं लगा सकी भाजपा, पुराने चेहरों को मौका, कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ELECTION WATCH: BJP could not apply ‘Badalbo’ formula to itself, old faces got a chance, workers burnt effigy

रायपुर। भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद दूसरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हर दिन शाम तक यह इंतजार हो रहा कि भाजपा अपनी सूची जारी करेगी लेकिन भाजपा की सूची अभी लापता है।

कारण, भाजपा में उपजी अंदरूनी कलह की वजह से सूची जारी करने में देरी हो रही है। स्वयं प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ जाकर ‘बादलबो’ का नारा लगाया, परंतु पार्टी के प्रत्याशियों को बदलने में नाकामयाब साबित हो गए।

कुछ समय पूर्व की बात करें तो भाजपा ने कहा था कि नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, जिसके बाद काफी इंतजार करने वाले कार्यकर्ता और जनता को लगा था कि भाजपा इस बार जरूर कुछ नया करेगी लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची के हिसाब से भाजपा कुछ नया नहीं करने वाली, बल्कि उन्हीं घिसे पिटे चेहरों को एक बार फिर मैदान में उतारा जाएगा।

वही, सूची जारी होने से पहले ही भाजपा में विरोध का स्वर उपजने लगा है। छत्तीसगढ़ के लगभग एक दर्जन से ज्यादा विधानसभा में भाजपा विरोधी नारे स्वयं कार्यकर्ता लग रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है, स्थानीय नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। नाराजगी इस हद तक बढ़ी हुई है कि कई स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी का पुतला दहन कर रहे हैं।

प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने से पहले घमासान मचा हुआ है व यह घमासान कम नहीं होने वाला क्योंकि जैसे ही सूची जारी होगी। पार्टी में और अधिक बवाल मचने के आसार हैं।अपनी हर रैली सभा में BJP छत्तीसगढ़ के लोगों को संतुष्ट करने की बात करती है। वही अपने कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने में नाकामयाब साबित हो रही है, तो जनता का क्या भला करेगी ?

बता दे कि कई स्थान ऐसे हैं जहां सामाजिक स्तर पर मीटिंग बुलाई जा रही है। भाजपा ने कई समाज को निराश किया है इसका खामियाजा चुनाव के परिणाम में भाजपा को निश्चित ही भुगतना पड़ सकता है। छोटे कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना भाजपा में हमेशा से चला आ रहा है।

वही, अब कहां जा रहा है कि भाजपा सभी विधानसभा में जीते हुए विधायकों को भी टिकट देगी, तो नया चेहरा फिर कब उभर कर आएगा ? भाजपा द्वारा जितनी भी बातें की गई थी, सभी के विपरीत कार्य किया जा रहा है। वहीं अब सूची का इंतजार है, जो संभवत आज शाम तक जारी हो सकता है। इसके बाद देखना होगा कि सूची के बाद बवाल राज्य स्तर से केंद्र स्तर तक नेताओं को और कितना परेशान करता है ?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : गेवरा ब्लास्टिंग से बरसे पत्थर!

CHHATTISGARH : Stones rained due to Geevra blasting! विकास सामनानी,...

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बदलेगा!

KEJRIWAL SHEESHMAHAL : Kejriwal's 'Sheeshmahal' will change! रायपुर डेस्क। दिल्ली...

CG POLICE PROMOTION: हाईकोर्ट ने अंतिम प्रमोशन पर लगाई रोक! 

CG Police Promotion: High Court stays final promotions!   CG POLICE...