CG DIPUTY CM STATEMENT: Flowers showered in honor of Sanatanis, earlier there was insult – Deputy CM Vijay Sharma
कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए थे।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कवर्धा में सनातनियों का अपमान हुआ था। अब सनातनियों के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई और इसके साथ ही पुलिस वालों ने भी कांवरियों की आरती उतारी। अपमान करने वालों को कोई सजा नहीं मिली और आवाज उठाने वालों पर जबरदस्ती कार्रवाई हुई थी।

