CG CRIME NEWS : चरित्र पर था शक, बच्चो के सामने ही पति ने पत्नी को दी दर्दनाक मौत, फिर पंहुचा थाने

Date:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद को थाने में सरेंडर कर दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंझवापारा की है।

जानकारी के मुताबिक मंझवापारा के रहने वाले अच्छेराम भार्गव का 15 साल पहले हरी कुमारी भार्गव से विवाह हुआ था। जिनके 2 बच्चे अनीश भार्गव 13 वर्ष और मनीष भार्गव 12 वर्ष है। पत्नी हर कुमारी भार्गव जीएसटी कार्यालय में प्यून का काम करती थी। उसका पति अच्छेराम भार्गव उस पर चरित्र शंका के चलते रोजाना विवाद करता था

बुधवार सुबह दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की पति ने अपनी पत्नी हर कुमारी के सिर पर हथौड़ा से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। जिससे चीखने के आवाज पर दोनों बच्चे जाग गए। घटना के बाद आरोपी वहां से भागते हुए थाने पहुंचा। वहीं बच्चे भी पड़ोसियों के साथ थाना पहुंचा। मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की हरी कुमारी लहूलुहान हालत में जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी है। बताया जाता है कि अक्षय भार्गव कोई काम नहीं करता है। हरीकुमारी से करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं, 13 साल का अनीश भार्गव और 12 साल का मनीष भार्गव नाम है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related