CG CRIME NEWS: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी… पत्नी और बेटी की जली हुई मिली लाश, फांसी के फंदे से लटका मिला पति

Date:

CG CRIME NEWS: रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. झोपड़ी में मां-बेटी का शव जला मिला है. पति की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही घरघोडा पुलिस मौके पर पहुंची है. यह घटना घरघोड़ा ब्लाक के ग्राम कमतरा की है.

CG CRIME NEWS: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से सनसनी... पत्नी और बेटी की जली हुई मिली लाश, फांसी के फंदे से लटका मिला पति

CG CRIME NEWS: एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद पति सुरेश गुप्ता ने घर में आग लगा दी, जिससे पत्नी चांदनी गुप्ता और बेटी आकांक्षा गुप्ता की जलकर मौत हो गई. इसके बाद पति सुरेश ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related