CG CRIME NEWS:राजधानी में अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ , दो सटोरियों की हुई गिरफ्तारी

Date:

CG CRIME NEWS: Inter-state betting network busted in the capital, two bookies arrested

राजधानी के राजेंद्र नगर क्षेत्र से दो सटोरियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अंतरराज्यीय सट्टा नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई के तहत गोवा में छापेमारी कर चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह कुल छह सटोरिए पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस इसे अब तक की सट्टा नेटवर्क के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई बता रही है। पूरे मामले का खुलासा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।

 

पुलिस के अनुसार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के दौरान मोबाइल एप के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये का सट्टा संचालित किया जा रहा था। इस नेटवर्क के मुख्य आरोपी रैंकी दरडा और प्रतीक वीधवानी को राजेंद्र नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 7.78 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज शामिल हैं।

 

मुख्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, हवाला कनेक्शन और संभावित विदेशी लिंक से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

पुलिस ने संकेत दिए हैं कि सट्टा नेटवर्क देश के कई राज्यों में फैला हुआ था और इसमें तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल कर अवैध लेन-देन को अंजाम दिया जा रहा था। मामले की जांच जारी है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related