CG Crime News : मामूली विवाद को लेकर 4 लड़कों ने नाबालिग पर किया चाकू से वार, मौत

Date:

बिलासपुर। मामूली विवाद पर 4 लड़कों ने नाबालिग की चाकू से गोद कर हत्या कर दी।वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में हुई घटना पर पुलिस ने 4 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी के मुताबिक कुम्हार( kumhari) पारा में रहने वाला 17 वर्षीय नवीन महादेवा अपने दोस्त उदय चक्रवर्ती के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के समता कालोनी गार्डन गैस( samta colony) गोदाम गली के पास खड़ा था, तभी कुछ युवकों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में 17 वर्षीय नाबालिग  की मौत हो गई,, वहीं उदय गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने सिम्स में भर्ती कराया।पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार( arrest) कर लिया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं, पुलिस घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर कार्रवाई कर रही है।

प्रदेश में बढ़ते चाकू बाजी की घटना

राजधानी में पिछले 30 दिनों में हत्या की 9 वारदातें हुईं। जानलेवा हमले के चार केस दर्ज किए गए। 53 ऐसी वारदातें हुईं, जिनमें युवकों को गंभीर चोटें ( injured)आईं। आंकड़े इसलिए चौंकाने वाले हैं, क्योंकि हत्या और मारपीट की सभी वारदातों में चाकू का उपयोग हुआ है। पुलिस ने ज्यादातर मामलों में आरोपियों को दबोच भी लिया है। इतनी घटनाओं में इक्का-दुक्का को छोड़कर कोई भी वारदात सुनियोजित नहीं थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related