CG CRIME : शराबी पिता नशे में मां के साथ करता था मारपीट, गुस्साए 16 साल के बेटे ने कर दी हत्या, पढ़े पूरी खबर

Date:

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 साल के बेटे ने अपने शराबी पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसका पिता आए दिन शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था। बेटे ने पिता को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना। इस बीच सोमवार को भी वह अपनी पत्नी को मारने दौड़ा, इस पर बेटे ने फिर समझाने की कोशिश की। वह नहीं माना तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी। मामला हिर्री थाना क्षेत्र के मोहदा गांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शिवकुमार निषाद (45) रविवार की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी रामप्यारी (40) को गाली दे रहा था। इतना ही नहीं उसने उसके साथ मारपीट की कोशिश भी की। इसके बाद सोमवार को रामप्यारी करीब दोपहर 12 बजे के आसपास नदी जा रही थी। इस दौरान भी शिवकुमार रामप्यारी से विवाद करने लगा और उसे मारने के लिए दौड़ गया। आरोपी बेटे ने बीच-बचाव कर पिता को समझाया। बेटे की बात मानकर कुछ देर तक शिवकुमार शांत रहा। बाद में शिवकुमार नदी के पास पहुंचकर अपनी पत्नी से फिर मारपीट करने लगा।

लोगों ने इस बात की जानकारी शिुवकुमार के बेटे को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया। बेटे ने यहां भी शिवकुमार को काफी समझाने का प्रयास किया। इसी बहस-विवाद में गु्स्से में आकर नाबालिग बेटे ने अपने पिता को लाठी से पीटा। शिव कुमार वहीं अधमरा हो गया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...