CG CRIME: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर कई लड़कियों के साथ यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CRIME: कवर्धा. धर्म नगरी कवर्धा में अधर्म के एक और कांड का खुलासा हुआ है. मामला कई लड़कियों के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर यौन शोषण से जुड़ा है. चौंकाने वाली बात है कि आरोपी का खुद को हिंदू बताकर घटना को अंजाम देना. मामले में पुलिस ने साहिल नामक युवक को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, साहिल पर आरोप है कि वह अपनी मूल पहचान छिपाकर खुद को हिंदू बताता रहा. हिंदू चोला अपनाकर धर्म के नाम पर तंत्र-मंत्र का खेल करता था.

CG CRIME: पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपी की तलाश में टीम एमपी रवाना हुई थी, जहां से आरोपी को धर दबोचा. आरोपी ने राजू सिंग के नाम से फर्जी आधार कार्ड भी बनाया है, जबकि आरोपी का नाम साहिल खान है. कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ लव जिहाद, बलात्कार समेत कई मामले दर्ज हैं. उसने जादू टोना सिखाने के नाम पर युवकों के साथ भी लाखों रुपए की ठगी की है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related