CONGRESS BUDGET REACTION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बजट पर हमला

Date:

CONGRESS BUDGET REACTION : Chhattisgarh Congress attacks the budget

दुर्ग/रायपुर। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे “निराशाजनक और दिशाहीन” करार देते हुए कहा कि न तो कृषि के लिए ठोस योजना है और न ही उद्योगों को मजबूती देने का कोई प्रावधान।

भूपेश बघेल ने शराब महंगी और मछली सस्ती करने का तंज कसते हुए कहा कि मिडिल क्लास को राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बजट से शेयर बाजार में गिरावट आई और केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को बड़े उद्योगपतियों, खासकर अडानी समूह, पर छोड़ दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बजट में छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं है और इसे “राज्य को ठगने जैसा” बताया। उन्होंने माइनिंग कॉरिडोर और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर राहत न देने का विरोध किया।

कांग्रेस ने इस बजट को “हम दो, हमारे दो” करार दिया और पूरे राज्य में माइनिंग कॉरिडोर के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...

CG RAID ARREST : जांजगीर-चांपा में बदमाशों का सूपड़ा साफ

CG RAID ARREST : Criminals wiped out in Janjgir-Champa जांजगीर-चांपा।...