CG CONGRESS BREAKING: First list of candidates not today but on this date.. CM’s disclosure before departure in CWC meeting
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में रवाना होने से पहले बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 अक्टूबर को आएगी.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में एक और खुलासा किया. उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी के घर चोरी हुई है. रकम भी अच्छी खासी है, लेकिन चोरी की रिपोर्ट नहीं लिखा पा रहे हैं. कितने की चोरी हुई है, यह भी अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं.

