Trending Nowशहर एवं राज्य

CG CM STATEMENT : कांग्रेस हाथों से सत्ता जाने के बाद छटपटा रही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CG CM STATEMENT: Congress is struggling after losing power – Chief Minister Vishnudev Sai

रायगढ़। दो दिवसीय कार्यक्रम में रायगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता चलाने वाली कांग्रेस के हाथों से सत्ता जाने के बाद वे छटपटा रहे हैं, इसलिये आरोप पर आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

कार्यक्रम पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कल चक्रधर समारोह का शुभारंभ किये हैं। बंजारीधाम में यहां एक संत जी, माता जी, और अंकुर गौटिया जो यहां जमीन उपलब्ध कराने से लेकर अपने परिश्रम से इस मुकाम तक पहुंचाया है, आज वो हमारे बीच नहीं रहे, उनकी प्रतिमाओं का अनावरण करने का सौभाग्य हमें मिला है। आज तीनों महात्माओं की मूर्ति अनावरण बंजारी धाम में किया गया।

बातचीत के दौरान विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी थी। एकक्षत्र रूप से 50 से 55 साल तक शासन किये हैं। केन्द्र से लेकर प्रदेशों में उनकी सरकार थी, आज उनकी गलत नीति के कारण विलुप्त हो रही कांग्रेस में छटपटाहट स्वाभाविक है। उनके हाथ से सरकार छिन जाने के कारण बिन पानी मछली जिस तरह से तड़पती है, वैसे कांग्रेस तड़प रही है, इसलिये कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं।

रायगढ़ से घरघोड़ा सडक़ को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 महीनों में प्रदेश के कई सडक़ों में काफी सुधार हुआ है। पिछले पांच साल में नई सडक़ों का निर्माण भूल जाईये, यहां मेटनेंस तक नहीं हुआ। आने वाले दिनों में बाकी बचे सडक़ों की हालत में भी सुधार कर लिया जाएगा।

भारी वाहनों से लगातार हो रहे सडक़ हादसों को लेकर उनके लिये अलग से सडक़ बनाये जाने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पर रायगढ़ के विधायक व वित्त मंत्री हैं, जो कलेक्टरी जैसे पद को छोडक़र जन सेवा में लगे हैं। हमारे प्रभारी मंत्री और दो-दो सांसद साथ में है। पहली बार रायगढ़ जिले को दो-दो सांसद मिले हैं। रायगढ़ से मेरा पुराना नाता है और आज मै मुख्यमंत्री हूं तो आप सोच सकते हैं कि छत्तीसगढ़ के अलावा रायगढ़ जिले का कोई भी समस्या बचेगा ही नहीं, आने वाले समय में विकास कार्यों में और भी तेजी आएगी।

 

birthday
Share This: