Trending Nowशहर एवं राज्य

CG BREAKING : अनुभवी नेताओं के साथ युवा कॉम्बिनेशन, शपथ ग्रहण से पहले साय मंत्रिमंडल की सूची लीक !

CG BREAKING: Youth combination with experienced leaders, cabinet list leaked before swearing in!

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देकर बहुमत हासिल किया। बीजेपी ने राज्य की 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अब राज्य में आदिवासी नेता विष्णु देव राय मुख्यमंत्री होंगे। 13 दिसंबर यानि आज बुधवार को विष्णु देव साय का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के सीएम और दिग्गज भाजपा नेता शामिल होंगे।

खबर है कि शपथ ग्रहण के दौरान चुनाव जीतने वाले कुछ बीजेपी विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने जिस तरीके से छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में चल रहे नामों पर चौंकाते हुए फैसला लिया, वैसा ही कुछ मंत्रिमंडल में देखने को मिल सकता है। इस बार छत्तीसगढ़ की नई सरकार के मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं के साथ युवा कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।

राज्य में दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा बने हैं। वहीं पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का स्पीकर बना सकती है। दरअसल राज्य में रमन सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे में उनके ‘कद’ को देखते हुए पार्टी उन्हें ये जिम्मेदारी दे सकती है। बता दें, विधायक दल की बैठक में डॉ. रमन सिंह ने ही विष्णु देव साय के नाम का मुख्यमंत्री पद के लिए प्रपोज किया था।

छत्तीसगढ़ के संभावित मंत्री और उनके विभाग की लिस्ट –

क्रमांक           मंत्री विभाग

1.             अरुण साव उपमुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास

2.             विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री, वित्त विभाग

3.             रेणुका सिंह नगरीय प्रशासन एवं विकास

4.            अमर अग्रवाल जल संसाधन एवं रोजगार

5.            धरमलाल कौशिक कृषि विकास एवं किसान कल्याण

6.           ओपी चौधरी स्कूल शिक्षा एवं जनशक्ति नियोजन

7.           बृजमोहन अग्रवाल सहकारिता, धर्मस्व एवं पर्यटन

8.          राजेश मूणत लोक निर्माण विभाग

9.          अजय चंद्राकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

10.        केदार कश्यप ग्रामीण एवं पंचायत विकास

11.          राम विचार नेताम मानव संसाधन विकास

12.         लता उसेंडी महिला एवं बाल विकास

13.         दयालदास बघेल वन एवं ऊर्जा

 

 

 

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: