CG BREAKING: Stirred by the murder of a big Congress leader
सारंगढ़। जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कांग्रेस नेता ही हत्या हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिंगापुर का है। दरअसल, यहां सड़क किनारे कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उनकी हत्या धारदार हथियार से की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरमकेला पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
वहीं सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेता हरिनाथ पटेल की हत्या किस वजह से हुई इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही इस हत्या के करणों का खुलासा हो सकता है।

