CG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Date:

CG BREAKING: State mourning in Chhattisgarh on the demise of former Prime Minister Dr. Manmohan Singh, CM Vishnudev Sai expressed grief.

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के उन महान अर्थशास्त्रियों में से एक थे, जिन्होंने वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश के आर्थिक विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया।”

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

राजकीय शोक के दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, और शासकीय कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related