CG BREAKING : 15 दिन के भीतर दूसरी मौत, कोरोना ने फिर छत्तीसगढ़ में फैलाई दहशत

Date:

CG BREAKING: Second death within 15 days, Corona again spread panic in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर से हड़कंप मचा दिया है। मरीजों की रफ्तार तो तेज है, अब मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बिलासपुर में 15 दिन के भीतर दूसरी मौत हुई है। इससे पहले महिला की मौत हो चुकी है। जिस संक्रमित की मौत हुई है, वह ग्रामीण इलाके से है। इससे अब कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में फैलने की आशंका है। सबसे चिंता की बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना अपना तेजी से पैर पसार रहा है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार रतनपुर के पोड़ी में रहने वाले 45 वर्षीय पुरुष की हाथ पैर में दर्द की शिकायत थी, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जंहा उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वही इलाके के दौरान कल देर रात मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

इधर एक माह के आंकड़ो पर गौर करे तो इलाज के दौरान एक 42 वर्षीय महिला और कल देर रात एक 45 वर्षीय पुरुष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। स्वास्थ विभाग ने ड्रेसिंग और टेस्टिंग के दौरान पाया है कि बड़ी संख्या में लोग थाईलैंड, मुंबई, दिल्ली जैसी अन्य राज्यों से लौट रहे है जिसकी वजह से संक्रमण बढ़ रहा है।

अगर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में अब मरीजों की संख्या बढ़कर जहां 155 हो गयी है, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी 3.22 हो गयी है। प्रदेश में आज तो कोरोना की संख्या छह महीने में सबसे ज्यादा रही। प्रदेश में 47 नये केस आये हैं। धमतरी प्रदेश का नया हाट स्पाट बन गया है। धमतरी में आज कई छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है।

शहर के साथ ही जिले में अभी भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, जिसकी पुष्टि लगातार हो रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर अब कोरोना के मामलों को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं। यही वजह है अस्पतालों में आने वाले सामान्य और गंभीर मरीजों की जांच भी नहीं की जा रही है। इसके चलते बढ़ते मामले की न तो स्वास्थ्य विभाग कोई जानकारी जुटा पा रहा है और न ही लोगों को भी इसकी चिंता है। इसके चलते अब टेस्टिंग और ट्रेसिंग भी नहीं हो पा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

प्रलोभन का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, महिला ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप 

कटघोरा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा में पदस्थ...

आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी पर शिकंजा, शराब घोटाले में हुई गिरफ्तारी

रायपुर : आबकारी विभाग बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में...

प्रो. मनोज दयाल संभालेंगे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की कमान..

रायपुर: छत्तीसगढ़ कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के...