CG BREAKING : RTI कार्यकर्ता का 41 दिन बाद मिला कंकाल, सरपंच सहित 4 गिरफ्तार

CG BREAKING: RTI worker’s skeleton found after 41 days, 4 including Sarpanch arrested
कबीरधाम। RTI कार्यकर्ता के हत्याकांड का खुलासा कवर्धा पुलिस ने कर दिया है। RTI कार्यकर्ता विवेक चौबे पिछले डेढ़ महीने से लापता था, जिसका कंकाल पुलिस जंगल में बरामद किया।
एसपी डॉक्टर लाल उमेंद्र सिंह ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पैसे के विवाद को लेकर RTI कार्यकर्ता विवेक चौबे की हत्या हुई है। पुलिस ने सरपंच सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बोक्करखार गांव के सरपंच ने अपने साथियों के साथ मिलकर RTI कार्यकर्ता की हत्या की थी। वही, जुर्म को छिपाने के लिए विवेक चौबे का शव जला दिया और बाइक को तीन टुकड़ों में कर दफना दिया था।
मीडिया कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए एसपी ने कहा आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। RTI कार्यकर्ता विवेक चौबे और बोक्करखार गांव के सरपंच अमित यादव के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आवेश में आकर सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर डंडे से विवेक चौबे पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
ज्यादा समय बीत जाने के बाद जब पुलिस के हाथ खाली थे तब पुलिस ने विवेकचौबे की लास्ट लोकेशन की बारीकी से जांच की, संदिग्ध सरपंच अमित यादव, सुखसागर यादव, नंदलाल मेरावी, जगदीश ध्रुवे से पूछताछ की। वही, आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि खुद हत्यारे सरपंच ने विवेक चौबे की जानकारी देने वाले को 10 हजार ईनाम देने की घोषणा कर दी थी।
लेकिन कहते हैं ना झूठ छुपाए नहीं छुपता पुलिस को सफलता मिली और चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी सरपंच और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।