CG BREAKING : रायपुर NIT असिस्टेंट प्रोफेसर पर दुष्कर्म आरोप, लड़की को शराब पिलाकर बलात्कार, लड़की ने दांतों से काटा …

CG BREAKING : Raipur NIT assistant professor accused of rape, raped the girl by giving her alcohol, the girl bitten …
रायपुर। रायपुर NIT के असिस्टेंट प्रोफेसर पर रेप का आरोप लगा है। आरोप असिस्टेंट प्रोफेसर की महिला मित्र ने लगाया है। ये कांड दिल्ली में हुआ है। जहां एक होटल में आरोपी युवती से मिला, उसे शराब पिलाई और खुद भी पी। फिर लड़की के ऊपर बैठकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। लड़की ने इस मामले की शिकायत दिल्ली के IGI पुलिस स्टेशन में की है। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की खबर है, पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।
रायपुर एनआईटी में पढ़ाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम मयंक है, जिन पर रेप के आरोप लगे हैं। लड़की का दावा है कि, दोनों एक दूसरे को 2014 से जानते थे। हाल ही में मयंक दिल्ली गया हुआ था। जहां वो लड़की से मिला और दिल्ली के IBIS होटल लेकर गया। दोनों ने साथ में डिनर करने की बात तय की थी। मगर लड़की की शिकायत के मुताबिक मयंक ने तो कुछ और ही सोच रखा था।
लड़की के ऊपर बैठ गया
लड़की ने बताया कि – मयंक ने खुद शराब पी, वो जानता था कि मुझे शराब पसंद नहीं है, इसके बावजूद वो मुझे जबरन शराब पिलाता रहा। मेरी हालत बिगड़ने लगी थी। सुबह करीब 4 बजे मेरी आंख खुली तो मैंने देखा कि मयंक मेरे ऊपर बैठ गया था और मेरे साथ गलत हरकत कर रहा था। मुझे जबरन किस किया और मेरे शरीर के अंगों को गलत ढंग से छू रहा था।
लड़की ने दांतों से काटा
लड़की ने बताया- मेरी हालत ठीक नहीं थी, मैंने जैसे तैसे खुद को छुड़ाया। मेरे आस-पास जो भी चीज हाथ में आई मैंने फेंककर मयंक को मारा, मैंने अपने सेल्फ डिफेंस में उसे दांतों से काटा। उसे नोचकर खुद से दूर करने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया और दोस्तों को खबर देकर पुलिस से शिकायत की। अब इस पूरे मामले में रायपुर NIT प्रबंधन ने किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार कर दिया है, NIT के अफसर भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
पुरानी बस्ती की पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट
छत्तीसगढ़ में पुलिस कॉन्स्टेबल पर भी चलती ट्रेन में एक लड़की के साथ अश्लील हरकत का आरोप लग चुका है। लड़की अकेले सफर कर रही थी, उसे इसने धमकाया और अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। तंग आकर लड़की ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। ये घटना अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी। सरगुजा की रहने वाली 29 साल की लड़की रायपुर आ रही थी। इसी ट्रेन में उमाकांत भी सफर कर रहा था।
लड़की ने आगे बताया था कि, मैं मुंह फेरकर अपनी सीट पर सो रही थी। उसने मेरे कंधे पर हाथ फेरा, मैं पलटी तो वो सोने की एक्टिंग करने लगा। फिर मेरे कंबल को हटाकर मेरी कमर को हाथ लगाया। मैंने जब इसका विरोध किया तो वह मुझसे गंदी बातें करने लगा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट को टच किया, और मुझे दिखाकर अश्लील हरकत की। मैंने ट्रेन में RPF जवानों से शिकायत की, उसे अनूपपुर में उतार दिया गया। रायपुर पहुंचने के बाद मैंने शिकायत की।
रायपुर के माना एसओएस बाल आश्रम में बच्ची से रेप का मामला उजागर हुआ था। बाद में बच्ची से गैंगरेप किए जाने की आशंका हुई थी। इस केस में बीते साल नवंबर में FIR तब दर्ज हुई जब बच्ची गर्भवती हो गई। जून के महीने में उसका रेप हुआ था। आरोप बाल आश्रम में ही काम करने वाले अंजनी शुक्ला नाम के कर्मचारी पर लगा। अंजनी फिलहाल जेल में है। ये केस अब तक बाल आश्रम से जुड़े अफसरों ने दबाकर रखा था।
रायपुर में रेप की और भी घटनाएं
11 नवंबर को पुलिस ने आरोपी शेख आमीन को पकड़ा है। पुरानी बस्ती थाने में एक लड़की ने शिकायत की थी कि प्यार की बातों में फंसा कर आमीन ने उसका रेप किया। अपने घर में ही बुलाकर आरोपी ने लड़की के साथ गलत हरकत की।युवती की शिकायत के बाद इसे पुलिस ने अरेस्ट किया।
किडनैप फिर रेप
रायपुर जिले के नेवरा इलाके में आर्यन सोनवानी नाम के शख्स ने 15 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। आर्यन बच्ची को बातों में उलझाकर अपने साथ लेकर गया। लड़की को पता ही नहीं चला कि उसका किडनैप हो चुका है। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर आर्यन ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दूसरी तरफ पहले ही लड़की के माता-पिता को आर्यन पर शक था, इनकी शिकायत पर अब आर्यन के खिलाफ नेवरा थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।