CG BREAKING : प्रधान पाठक की फांसी पर झूलती मिली लाश

Date:

CG BREAKING: Pradhan Pathak’s hanging body found hanging

जगदलपुर। प्रधान पाठक की फांसी के फंदे पर झूलती हुई लाश मिली है। प्रधान पाठक का नाम सुदुराम कश्यप है। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद जो निष्कर्ष निकल रहा है, उसके मुताबिक प्रधान पाठक पिछले कुछ महीनों से अपनी बीमारी से परेशान थे।

परिजनों ने बताया कि बीमारी की वजह से वो कई बार काफी निराश हो जाते थे। इसलिए आशंका है कि उन्होंने बीमारी की वजह से ही फांसी लगायी होगी। घटना जगदलपुर के नगरनार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शाला हकबाकचोरा में पदस्थ सुदुराम कश्यप की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली है।

प्रधान पाठक ने अपने कमरे में खुदकुश की। जानकारी के मुताबिक शिक्षक के साथ-साथ उनके बेटे की भी तबीयत खराब रहा करती थी। बेटे की तबीयत से भी वो काफी परेशान रहा करते थे। फंदे पर लटका हुआ सबसे पहले उनकी बेटी ने देखा। परिजनों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए, लेकिन तब तक उनकी जान चली गयी थी। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र दोनों का इलाज चल रहा था। आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने ये कदम उठाया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related