CG BREAKING : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को शासन ने दी मंजूरी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: On the instructions of the Chief Minister, Late. Government approves three new PG courses in Lakhiram Memorial Government Medical College, Raigarh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं मे विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री साय की पहल पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए कोर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंजूरी दे दी है।

राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि सीटों में वृद्धि से राज्य में एमबीबीएस पास करने वाले मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा। राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इससे न सिर्फ मेडिकल में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि राज्य को अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सक भी मिलेंगे।

राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के तीन नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गयी है।चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इशेंसियेलिटी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में एम.एस. जनरल सर्जरी के लिए 7 सीट, एम.डी.पीडियाट्रिक्स के लिए 4 सीट और एम.डी.जनरल मेडिसिन के लिए 5 सीटों की अनुमति प्रदान की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SIDDARAMAIAH APPOINTED : सिद्धारमैया की बड़ी एंट्री!

SIDDARAMAIAH APPOINTED : Siddaramaiah's big entry! रायपुर डेस्क। कांग्रेस संगठन...

TRUMP TARIFF PLAN : भारत पर ट्रंप का टैरिफ वार!

TRUMP TARIFF PLAN : Trump's tariff war on India! रायपुर...

SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव

SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : Pressure mounts on Education...

CHHATTISGARH : माता हासीदेवी के नाम बड़ा सम्मान!

CHHATTISGARH : Great respect to Mata Hasidevi! नई दिल्ली. नई...