CG BREAKING : रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया समाप्त, 46 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे, एक दर्जन से अधिक मुस्लिम

Date:

CG BREAKING: Nomination process ends in Raipur South by-election, 46 candidates filed papers, more than a dozen Muslims

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस अवसर पर कुल 46 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इनमें मुस्लिम प्रत्याशियों की संख्या एक दर्जन से अधिक है, जिनमें से 10 ने अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किए।

यह रायपुर दक्षिण के चुनावी इतिहास में एक रिकार्ड है, जिसमें 2008 के बाद से विधानसभा और उपचुनाव में सबसे अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। दिसंबर 2023 के आम चुनाव में 36 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे और अंतिम मुकाबले में 22 प्रत्याशी मैदान में थे।

नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को की जाएगी और उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची घोषित कर दी जाएगी। रायपुर दक्षिण में मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से तीसरे सर्वाधिक हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related