CG BREAKING : 38 लाख के 3 ईनामी नक्सली ढ़ेर, माओवादीयों और जवानों के बीच जोरदार मुठभेड़

Date:

CG BREAKING: Naxalites with 3 prize money of 38 lakhs, fierce encounter between Maoists and jawans

राजनांदगाँव। छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों और सुरक्षाबल के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबल के जवानों ने 3 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए नक्सलियों पर 38 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

बताया जा रहा है कि आज फोर्स की टुकड़ी सर्चिंग के लिए निकली थी इसी दौरान गढ़चिरौली के अहेरी तहसील स्थित मन्ने राजाराम में नक्सलियों ने गोलीबारी शुरु कर दी। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 3 नक्सली ढेर हो गए। मौके से जवानों नक्सलियों के शव के साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ रविवार शाम 7 बजे हुई। मुठभेड़ में साथी जवानों के मारे जाने और फोर्स को हावी होते देख बाकी के नक्सली मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक इलाके में पुलिस की सर्चिंग अभी जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीआईजी गढ़चिरौली संदीप पाटिल ने तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

दिल्ली में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Dr. Raman Singh ने अध्यक्ष Nitin Nabin से की मुलाकात

नई दिल्ली: आज दिल्ली प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष...

CG NEWS: अश्लील ऑर्केस्ट्रा डांस पर बड़ा एक्शन, ओडिशा की डांसर  गिरफ्तार

CG NEWS: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित...

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिये 16 तारीख से शुरू होगा जागरूकता शिविर

रायपुर 14 जनवरी 2026।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को...