CG BREAKING : रहस्यमय ढंग से लापता युवती की मिली लाश, शरीर के कई अंग गायब !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: Mysteriously missing girl’s dead body found, many body parts missing!

कबीरधाम। रहस्यमय ढंग से गायब युवती की खेत में नग्न लाश मिलने से सनसनी मच गई है। युवती के शरीर के कई अंग गायब भी हैं। ये मामला जिला के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इंदौरी का है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम इंदौरी निवासी संतोष साहू की 19 वर्षीय पुत्री रानू साहू बीते 5 दिसंबर 2022 रात से गायब थी। परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को मृतका के पिता ने पिपरिया थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू की व लड़की की तलाश करने लगे।

शरीर के कई अंग गायब –

बीती रात इलाके में तब सनसनी फैल गई, जब लापता रानू साहू की लाश खेत में नग्न अवस्था में मिली। पीड़ित पिता को बेटी की लाश मिली, जिसे देखना मुश्किल है। रानू साहू की अज्ञात हत्यारे द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है और शरीर के हिस्से को काटकर फेंका गया है, ताकि शव की पहचान ना की जा सके। पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की गई है।

समय पर लड़की को खोज नहीं सकी पुलिस –

वही पुलिस को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है, परिवार का आरोप है, कि यदि पुलिस सही समय पर उनकी बेटी को ढूंढ लेती तो आज वह जिंदा होती। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी वह हाथ मलते रह गई और इधर लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई।

साहू समाज आक्रोशित –

वही घटना को लेकर कबीरधाम साहू समाज मे आक्रोश व्याप्त हो गया हैं। जिला अध्यक्ष शीतल साहू सहित सभी पदाधिकारी एसपी से मुलाकात कर हत्यारे की जल्द तलाश करके कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करेंगे।

परिजनों का बुरा हाल –

इधर जवान बेटी की निर्मम हत्या के बाद पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बेटी के साथ इस तरह की दरिंदगी किसने की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related