CG BREAKING : शिक्षकों के कई पद खाली, विपक्ष के सवाल पर सीएम ने दी जानकारी

Date:

 

CG BREAKING: Many posts of teachers are vacant, CM gave information on the question of opposition

रायपुर. राजधानी रायपुर में भी शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। विधानसभा में भाजपा विधायक के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्रीने जानकारी दी है कि राजधानी रायपुर में 1954 अलगअलग वर्ग के शिक्षकों के पद खाली हैं। रायपुर के भाजपा विधायक मोतीलालसाहू ने सवाल पूछा है कि रायपुर के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला, उच्च माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्यमिक शाला में शिक्षकोंके कितने पद भरे हैं और कितने खाली है।

जवाब में शिक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिक स्कूलमें प्रधान पाठक के रायपुर में 539 पदों पर शिक्षक पदस्थ हैं, जिसमें से 181 पद खाली पड़े हैं। वहीं सहायक शिक्षक के 3112 पद भरेहैं, जिसमें से 1117 पद खाली पड़े हैं। वहीं पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के 224 पद भरे हैं, जबकि 181 पद खाली है। वहींशिक्षक के 2322 पद भरे हैं, जबकि 158 पद खाली पड़े हैं।

हाईस्कल के व्याख्याता की बात करें, तो व्याख्याता के 74 पद पर अभी व्याख्याता पदस्थ हैं, जबकि 25 पद खाली हैं। वहीं सहायकशिक्षक विज्ञान के 23 पद भरे हैं, जिसमें से 7 पद खाली पड़े हैं। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याता के 1296 पदों पर पदस्थ हैं, जबकि 118 पद खाली हैं। सहायक शिक्षक विज्ञान के 227 पदों पर शिक्षक पदस्थ हैं, वहीं 151 शिक्षक के पद खाली हैं। व्यायामशिक्षक के 122 पद अभी भर्ती हैं, जबकि 16 पद खाली हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : आत्मदाह की कोशिश करने वाले GGU छात्र की इलाज के दौरान मौत

CG NEWS : बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU)...