CG BREAKING : जनअदालत में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल करेगी JCCJ, सत्ता नहीं सजा की हकदार है सत्तादल

Date:

CG BREAKING: JCCJ will file a charge sheet against the Congress government in the people’s court, the ruling party deserves punishment, not power

रायपुर। आगामी वर्ष 2023-2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुआ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश कार्यकारिणी कोर कमिटी की अत्यंत आवश्यक बैठक आज सिविल लाइन स्थित सागौन बंगला अनुग्रह में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रेणु जोगी, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी, ऋचा जोगी, महामंत्री महेश देवांगन, वरिष्ठ नेता सूर्यकांत तिवारी सहित प्रदेश भर के सैकड़ों पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में जोगी कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । 2023-2024 के चुनाव में हर हाल में जोगी जी के अधूरे सपने को पूरा कर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए तीन महत्वपूर्ण संकल्प प्रस्ताव पारित किया गया।

1) जन अधिकार यात्रा को मिले भारी जनसमर्थन के कारण यात्रा के अगले चरण में प्रदेश के अन्य जिलों में यात्रा निकालने बाबत सभी जिला अध्यक्ष, जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर फरवरी माह के अंत तक कार्यक्रम की रूपरेखा बना लेवें। ताकि यात्रा मार्च माह के मध्य से आरंभ की जा सके।

2) छत्तीसगढ़ में दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध एक मजबूत विकल्प देने, समान विचारधारा वाले अन्य दलों से बातचीत करने तथा गठबंधन की संभावनाओं पर अंतिम निर्णय लेने हेतु पार्टी अध्यक्ष माननीय श्री अमित जोगी जी को पूर्णतः अधिकृत किया जाता है।

3) पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, प्रत्येक विधानसभा में लोगों के बीच जाकर विधानसभा स्तरीय समस्याओं की सूचि तैयार करेंगे। इसे कांग्रेस सरकार के विरुद्ध “आरोप पत्र” यानि “चार्जशीट” का रूप दिया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा में विशाल जन अदालत लगाकर, ‘चार्जशीट’ दाखिल की जाएगी और कांग्रेस सरकार को इस बार सत्ता नही सजा देने (वोट न देने) का फैसला पारित किया जायेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related