CG BREAKING : छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा, 6 अधिकारियों पर जांच जारी

Date:

CG BREAKING: Issue of corruption echoed in Chhattisgarh Assembly, investigation continues on 6 officials

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों पर भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि छह अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन एवं अभिसरण के तहत भ्रष्टाचार पर पारदर्शी कार्रवाई कर रही है।

251 पद भरे, 4 रिक्त, 6 अफसर जांच के घेरे में

धरमलाल कौशिक ने पूछा कि 31 जनवरी, 2025 तक राज्य प्रशासनिक सेवा में प्रथम श्रेणी के कितने पद स्वीकृत, भरे और रिक्त हैं, साथ ही किन-किन अधिकारियों पर 2019 से ईओडब्ल्यू, एसीबी या विभागीय जांच चल रही है।

मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि राज्य में प्रथम श्रेणी के 255 पद स्वीकृत, 251 पद भरे और 4 रिक्त हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छह अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के मामले में जांच जारी है।

भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई तेज

धरमलाल कौशिक ने कहा कि उनके सवाल लगाने के बाद सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी अफसरों पर कार्रवाई तेज कर दी है।

भरोसा राम ठाकुर के खिलाफ 28 जनवरी 2025 को जांच की अनुमति दी गई।
टेकराम महेश्वरी को 7 जनवरी 2025 को निलंबित किया गया और 4 फरवरी 2025 को अभियोजन की अनुमति दी गई।
ज्योति बबली के खिलाफ 14 फरवरी 2025 को कार्रवाई के लिए स्मरण पत्र भेजा गया।

सरकार ने किया सख्त रुख साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने सुशासन एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।

विधानसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान माहौल गर्माता रहा, और विपक्ष ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related